Friday Nov 6, 2026

38 मुसाफिरों को करना पड़ा इंतजार

राजधानी देहरादून से सीमांत जिले के मुख्यालय पिथौरागढ़ जा रही थी रोडवेज बस

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर रोडवेज की बस ने दगा दिया। धनतेरस पर्व के दिन मंजिल से करीब 125 किलोमीटर पहले आई बस की खराबी से 38 मुसाफिरों को फजीहत झेलनी पड़ी। बीच मंझदार में फंसे यात्रियों को डेढ़ घंटे से अधिक देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में टनकपुर से भेजी बस से मुसाफिरों को आगे को रवाना किया गया।

 

पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07 पीए 4202) देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही थी। आज 6 नवंबर की पूर्वान्ह बस में एनएच पर पिथौरागढ़ से 126 किलोमीटर पहले खराबी आ गई। बस के चालक के मुताबिक बस का डीजल पाइप फट गया था। जिससे बस में सवार 38 यात्रियों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। बस की खराबी की जानकारी पिथौरागढ़ डिपो के प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद टनकपुर में खड़ी पिथौरागढ़ डिपो की बस से यात्रियों को मंजिल के लिए रवाना किया गया।

क्या कहते हैं अधिकारी:

देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही बस डीजल पाइप फटने से खराब हो गई थी। टनकपुर कार्यशाला से दूसरी बस को भेज यात्रियों को पिथौरागढ़ की ओर भेजा गया।

रविशेखर कापड़ी,

सहायक मंडलीय प्रबंधक,

रोडवेज, पिथौरागढ़।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.