Sunday Jun 14, 2026

पेट्रोल 85 पैसे और डीजल 91 पैसे लीटर बढ़ा

चंपावत जिले में 13 डीजल-पेट्रोल पंप में 330 किलोलीटर डीजल और 262 किलोलीटर पेट्रोल की क्षमता

देवभूमि टुडे

चंपावत। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते आम लोगों की जेब पर सीधी मार पड़ रही है। इसका असर अब पेट्रोल और डीजल पर भी पड़ रहा है। 5 दिनों में दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की सप्लाई में कमी और कीमतों में लगातार वृद्धि का ये नतीजा है।

 

पेट्रोल पंप संचालक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि डीजल में 91 पैसे और पेट्रोल में 85 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे पूर्व 15 मई को पेट्रोल में 2.87 रुपये और डीजल में 3 रुपये की वृद्धि हुई भी। आज से चंपावत में पेट्रोल 97.33 रुपये से बढ़कर 98.18 रुपये और डीजल 92.41 रुपये से बढ़कर  93.32 रुपये हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे का सीधा असर किराये में बढ़ोत्तरी से लेकर तमाम तरह की महंगाई बढऩे के रूप में सामने आने का अंदेशा है। चंपावत जिले में 13 डीजल-पेट्रोल पंप हैं। इन पंपों में 330 किलोलीटर डीजल और 262 किलोलीटर पेट्रोल की क्षमता है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.