Saturday Sep 19, 2026

 चंपावत जिले की सभी सड़कें अब आवागमन के लिए सुचारू

देवभूमि टुडे

चंपावत। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग सहित चंपावत जिले की सभी सड़कें खुल गई हैं। धौन रोड-बड़ोली सड़क भी आज 13 जुलाई को पांचवें दिन खुल गई। यह सड़क 9 जुलाई से बंद थी। रोड खुलने के साथ ही अब वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।

धौन रोड-बड़ोली सड़क।

कार्यदाई एजेंसी एनपीसीसी (राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम) के परियोजना प्रबंधक अभिषेक यादव ने बताया कि धौन रोड-बड़ोली सड़क आज 13 जुलाई अपरान्ह 3:25 बजे खुल गई। रोड खुलने से ग्रामीणों को राहत मिल गई है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के सुधारीकरण का मलबा इस रोड पर गिरने से धौन रोड-बड़ोली सड़क कई बार बंद होती रही है। बहरहाल अभी रोड खुलने से लोगों का बड़ोली गांव तक पहुंचना आसान हो गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.