ग्रामीणों को हो रही दुश्वारी
चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में छुटपुट बारिश
देवभूमि टुडे
चंपावत। मौसम विभाग का 10 जुलाई के अलर्ट की चेतावनी चंपावत जिले में सही नहीं रही। कल शुक्रवार को इंटर तक के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे, लेकिन मौसम सामान्य रहा। अधिकांश वक्त बारिश भी नहीं हुई। वहीं बीते 24 घंटे में चंपावत जिले में अधिकतम 2 मिलीमीटर बारिश हुई।
दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अधिकांश सड़कें खुली हैं, लेकिन एक ग्रामीण सड़क चुनौती बनी हुई है। धौन-बड़ोली सड़क बीते 3 दिनों से बंद है। 9 जुलाई से मलबा से इस ग्रामीण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दुश्वरी हो रही है। जरूरी समान और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर जल्दी से जल्दी इस मार्ग को खोलने की मांग की है।


क्या कहते हैं अधिकारी:
NPCC के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव का कहना है कि धौन-बड़ोली रोड के 25 मीटर हिस्से में मलबा है। NH पर स्वांला का मलबा रोड पर आने से अड़चन आ रही है। खतरे के बावजूद मलबा हटाने के लिए पॉकलैंड मशीन भेजी जा रही है। उम्मीद है कि आज शाम तक रोड खोल दी जाएगी।
चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (11 जुलाई सुबह 8 बजे तक)
चंपावत: 02.00 मिलीमीटर
टनकपुर: 01.00 मिलीमीटर
बनबसा: 02.00 मिलीमीटर
© 2026. All Rights Reserved.