Thursday Aug 27, 2026

चंपावत जिले की 2 आंतरिक सड़कें बंद

ग्रामीणों को हो रही दुश्वारी

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश टनकपुर में

देवभूमि टुडे

चंपावत। बारिश और मलबे से चंपावत जिले की 2 सड़कें बंद हैं। 9 जुलाई से बंद धौन-बड़ोली सड़क 4 दिनों से बंद है। मलबे से इस ग्रामीण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दुश्वरी हो रही है। जरूरी समान और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर जल्दी से जल्दी इस मार्ग को खोलने की मांग की है। वहीं आज सुबह से लफड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत रोड भी बंद है। 

4 दिन से बंद धौन-बड़ोली सड़क।

वहीं कार्यदाई एजेंसी NPCC के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव का कहना है कि धौन रोड-बड़ोली सड़क को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। NH पर स्वांला का मलबा रोड पर आने से अड़चन आ रही है। वहीं बीते 24 घंटे में चंपावत जिले में सबसे ज्यादा बारिश टनकपुर में हुई।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (12 जुलाई सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:  03.50 मिलीमीटर

लोहाघाट: 1.00 मिलीमीटर

टनकपुर: 13.00 मिलीमीटर

बनबसा: 05.00 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.