टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को चंपावत जिले में भी समर्थन मिल रहा है। आज 21 जुलाई को टनकपुर में कांग्रेस ने कल 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश जताया। केंद्रीय शिक्षामंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टनकपुर शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने युवाओं पर हुए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे जाने को लोकतंत्र विरोधी बताया। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष आदिल, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष साहिल गिरी, संगठन मंत्री इरशाद अंसारी, गौरव जोशी, सौरभ गिरी, आसिफ, राहुल राज, विनोद ओली, शिवम मिश्रा, अर्जुन, मयूर बिष्ट, शाहबाज, गौरव वर्मा, मजीद अबरार, भोला नाथ, राहुल कमल आदि शामिल थे।



चंपावत में युवाओं का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी:
चंपावत। केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चंपावत में गांधी प्रतिमा के पास लगातार चौथे दिन युवाओं ने धरना दिया। कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसे मसलों पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। जल्द ही युवाओं को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और विस्तार दिया जाएगा। संदीप भट्ट के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में सौरभ भारती, सौरभ टम्टा, नैतिक जोशी, सिमरन, वर्षा, प्रीति, अजय टम्टा, सागर, योगेश चिल्कोटी, कमल पंगरिया आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.