Thursday Nov 12, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर महलक क्षेत्र आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया ऐतिहासिक बग्वाली मेला, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुंचे देवी डोले, देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र में भैयादूज का पर्व आस्था, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हुए ऐतिहासिक बग्वाली मेले में मां भगवती के चार देवी डोलों का संगम हुआ। दूरदराज के गांवों से कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर पहुंचे देवी डोलों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। डोलों में विराजमान देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

बगवाली मेले में डोला।

आज 11 नवंबर को आयोजित मेले में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और DM मनीष कुमार ने महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मेले में बगोटी, मजपीपल, मडलक और देवीमैत बुंगा से मां भगवती के डोले पहुंचे। सबसे पहले मडलक और सेल्ला गांव के जत्थों ने मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद सबसे दूरस्थ गांव बगोटी से मां भगवती का डोला मडलक के लिए रवाना हुआ। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कठिन चढ़ाइयों को रस्सों के सहारे पार करते हुए डोला मजपीपल पहुंचा, जहां बगोटी और मजपीपल के देवी डोलों का भावपूर्ण मिलन हुआ। इसके बाद देवीमैत बुंगा में चारों डोलों का भव्य संगम हुआ। इस दौरान सागर गांव के सेल्ला परिवार ने मायके पक्ष की परंपरा निभाई।

महोत्सव में महेश जोशी, दयाकिशन, अमरनाथ, संतोक धौनी, दिनेश पांडेय, शेखर पांडेय, वासुदेव उपाध्याय, सतीश पांडेय, अनिल पांडेय, रमेश सिंह, चंचल सामंत, पूरन पंत, प्रवीन पांडेय, देव सिंह धौनी, बद्री सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.