Tuesday Sep 22, 2026

7 दिवसीय महोत्सव का कल मंगलवार को भंडारे के साथ होगा समापन

महिलाओं ने मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा

देवभूमि टुडे

चंपावत। पौराणिक महत्व के बालेश्वर मंदिर में जारी मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में आज 21 सितंबर को डोला यात्रा निकाली गई। इस दौरान मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए, ओ नंदा सुनंदा के भक्ति गीत में झूमते गाते श्रद्धालु डोले के आगे-पीछे मां का जयकारा लगाते हुए नजर आए। डोला यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

नंदा-सुनंदा डोला और उमड़े श्रद्धालु।

सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद शाम 4 बजे मंदिर से मां नंदा-सुनंदा की रथ यात्रा निकली गई। यह यात्रा तल्लीहाट, भैरवा, मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, मोटर स्टेशन, ज्ञालीसेरान, नागनाथ मंदिर, मल्लीहाट होते हुए वापस बालेश्वर मंदिर पहुंची। डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने मां नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद लिया। मुख्य मोटर स्टेशन में महिलाओं ने मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों पर पुष्प और अक्षत चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि 7 दिवसीय महोत्सव का कल मंगलवार को भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पाण्डे, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक निदेशक मंडल की संचालक विनीता फर्त्याल, सुनील पुनेठा, उपाध्यक्ष विकास साह, व्यापारी प्रकाश पांडेय, अंकित पांडेय, नारायण दत्त गड़कोटी, कमल पटवा, प्रकाश चौधरी, मयूख चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.