देवीधुरा के विशेष पूजा-अर्चना हुई
बगवाल 28 अगस्त को
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। बगवाली मेले के तीसरे दिन आज 25 अगस्त को देवीधुरा स्थित मां वाराही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूरे दिन मंदिर की गुफा में विराजमान आदि शक्ति के दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। बगवाल 28 अगस्त को होगी।
पीठाचार्य भुवन चंद्र जोशी और कीर्ति बल्लभ शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने वाराही मंदिर में छत्र चढाएं मेले में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई हैं। रोज बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से मेले में रौनक बनी हुई है और व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है।
खटीमा, सितारगंज, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रुद्रपुर, हल्द्वानी और रामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारी प्रकाश चौहान, दिनेश, हारून, उस्मान और आशिफ ने बताया कि मंगलवार को बारिश के कारण मेले में भीड़ अपेक्षाकृत कम रही।
© 2026. All Rights Reserved.