Tuesday Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्र के पहले दिन आस्था के धाम मां पूर्णागिरि मंदिर में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब

पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन से लेकर की गई हैं तमाम व्यवस्थाएं

नवरात्र में दिन के अलावा रात को भी हो रहे दर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। शारदीय नवरात्र के पहले दिन आज 11 अक्टूबर को आस्था के धाम मां पूर्णागिरि मंदिर में देवी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दर्शनार्थियों में से ज्यादातर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि नवरात्र में दिन के अलावा रात को भी दर्शन हो रहे हैं। अब तक 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मां का आशीर्वाद लिया।

पूर्णागिरी देवी दर्शन करते श्रद्धालु।

भारी भीड़ के चलते मुख्य मंदिर के पास श्रद्धालुओं को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या से धाम के कारोबारियों और टैक्सी संचालकों के चेहरे भी खिल उठे। पूर्णागिरी (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी और सामाजिक कार्यकर्त राजू तिवारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन से लेकर अधिकांश व्यवस्थाएं चौकस थीं। मेला व्यवस्था में मंदिर समिति भी सहयोग कर रही है। धाम क्षेत्र में अखंड धूनी स्थल पर भी पूजा की गई।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.