Monday Feb 16, 2026

महाशिवरात्रि पर्व चंपावत में उमड़े श्रद्धालु

बालेश्वर धाम में रही लंबी कतार, प्रसाद के रूप में भंगोटा भी दिया गया

क्रांतेश्वर, मानेश्वर सहित तमाम शिव धामों में उमड़े श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत। हर-हर महादेव, जय भोले की...महाशिवरात्रि पर्व पर आज 15 फरवरी को हर तरफ से बस एक ही स्वर गूंज रहे थे। बालेश्वर महादेव मंदिर में

श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दिनभर भक्तों की आवाजाही चलती रही।

बालेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
बालेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
प्रसाद के रूप में भंगोटा वितरित करते आयोजक।

 

 

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। भोले से सबके कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया। भंगोटे का प्रसाद भी दिया गया। मंदिर के महंत पवन गिरि ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। बालेश्वर के अलावा डिप्टेश्वर, मल्लाडेश्वर, हरेश्वर, भागेश्वर, नागनाथ, हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, मानेश्वर सहित तमाम अन्य शिवधामों मेें भी सुबह से भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया था।

बालेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
शिवलिंग में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
बालेश्वर मंदिर में कतार में लगे श्रद्धालु।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.