7 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने किया देवी मां के दर्शन
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। दिवाली भैया दूज पर्व संपन्न होने के बाद एक बार फिर से मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। पूर्णागिरी क्षेत्र के व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंडित राजेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क ठहरने की व्यवस्था है। आज 13 नवंबर को 7 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने देवी दर्शन किए।






खासी भीड़ होने से मुख्य मंदिर में लंबी कतार लगी। जिस कारण श्रद्धालुओं को खासा इंतजार करना पड़ा। नवरात्र के बाद से रात में दर्शन पर प्रतिबंध होने से इस वक्त सिर्फ दिन में ही दर्शन हो रहे हैं। कालीगूंठ (पूर्णागिरी धाम) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि धाम क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही है। इस साल पहली जनवरी से अब तक धाम में 26 लाख से अधिक श्रद्धालु देवी दर्शन कर चुके हैं। श्री मां पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित भुवन पांडेय के मुताबिक समिति श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने की दिशा में कदम उठा रही है।
© 2026. All Rights Reserved.