कल होने वाले बगवाल मेले को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान
देवभूमि टुडे
चंपावत। देवीघुरा के मां वाराही मंदिर के खोलीखांड प्रांगण में कल 28 अगस्त को रक्षबंधन (आषाढ़ी कौतिक) पर बगवाल होगी। भारी भीड़ के चलते पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। साथ ही पार्किंग व्यवस्था भी बनाई गई है। SP रेखा यादव ने बताया कि ये ट्रैफिक प्लान कल 28 अगस्त को लागू होगा।

ये है यातायात प्लान:
1.देवीधुरा तिराहा से मुख्य बाजार/मंदिर की ओर सभी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। तिराहा पर बैरियर रहेगा।
2.हल्द्वानी रोड से आने वाले श्रद्धालुओं को कनवाड़ बैंड से हनुमान मंदिर तक केवल शटल सेवा से आवागमन कराया जाएगा।
3.हल्द्वानी रोड से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग नंबर-01 एवं पार्किंग नंबर-02 में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। दोपहिया वाहनों की पार्किंग मेहरा होटल के पास पार्किंग नंबर-01 तथा आवश्यकता अनुसार पार्किंग नंबर-02 में की जाएगी।
4.खोलीखाड़ ग्राउंड से मुख्य बाजार की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। खोलीखाड़ ग्राउंड के पास बैरियर रहेगा।
5.पाटी-लोहाघाट मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग पुलिस चौकी देवीधुरा के सामने एवं निर्धारित चौड़े स्थानों पर की जाएगी।
6.लोहाघाट से आने वाली टैक्सी सवारियों को पुलिस चौकी बैरियर के पास उतारकर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ी की जाएंगी।
7.अति आवश्यक एवं विशिष्ट लोगों के वाहन निर्धारित परिक्रमा मार्ग से संचालित होंगे तथा संस्कृत महाविद्यालय ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
8.कनवाड़ बैंड से हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर ढोलीगांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
9.देवीधुरा कस्बे में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में हल्द्वानी से पाटी/लोहाघाट/पिथौरागढ़/चंपावत जाने वाले वाहनों को वालिक चैक पोस्ट से रीठाखाल-रिगलबैंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
10.इसी प्रकार रिगलबैंड से हल्द्वानी/नैनीताल जाने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर रीठाखाल होते हुए वालिक चैक पोस्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
© 2026. All Rights Reserved.