13 दिनी मेले में तीन लाख से अधिक लोग आए
देवभूमि टुडे
चंपावत/देवीधुरा। मां बाराही धाम देवीधुरा का 13 दिनी बगवाल मेला पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान खेलों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को मेला कमेटी की ने सम्मानित किया। 23 अगस्त से शुरू हुए 13 दिनी मेले में 3 लाख से अधिक लोग आए।
आज 4 सितंबर को हुए समापन अवसर पर देवीधुरा बाजार में मेला कमेटी ने राधा-कृष्ण की झांकी देवीधुरा बाजार के विभिन्न मार्गो से निकाली। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल के नारों से देवीधुरा को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने मां वाराही मंदिर ने पूजा-अर्चना कर मनचाहे वरदान की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर में लोगों की पूजा-अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। मुख्य अतिथि पाटी के थानाध्यक्ष रमेश चंद्र बेलवाल ने मेले के समापन की औपचारिक घोषणा की।
मेला कमेटी के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने मेले के सफल संचालन के लिए मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेले में विशेष सहयोग के लिए मिनी पुलिस एनएसएस व जीआईसी के स्काउट के छात्रों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मेले के सफल संचालन के लिए चार खाम और सात थोकों के पदाधिकारियों, जिला पंचायत, पुलिस प्रशासन, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, ग्रामीण बैंक, नैनीताल बैंक सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों का आभार जताया। संचालन पंडित कीर्ति बल्लभ जोशी ने किया। मंदिर के पुजारी महेश चंद्र तिवारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
समापन पर मौजूद थे ये लोग:
मेला संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, गंगा सिंह, बद्री सिंह, रमेश राणा, भुवन चंद्र जोशी, नवीन राणा, हयात सिंह, विक्रम कठायत, प्रकाश मेहरा, गोपाल बरगली, विनोद जोशी, पूरन चंद्र भट्ट, रंजन कफल्टिया, चंदन बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, चंचल वर्मा, नरेंद्र नाथ गोस्वामी आदि।
© 2026. All Rights Reserved.