मुश्किलों के बावजूद बड़ी तादात में श्रद्धालुओं ने किए पूर्णागिरी देवी दर्शन
धर्मशालाओं में रुकते-रुकते आगे बढ़ते रहे श्रद्धालु
बारिश से कृष्णापुरी भैरव मंदिर क्षेत्र के कई हिस्सों में जल भराव
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरी धाम। आज 8 अप्रैल को तकरीबन पूरे दिन बारिश रही। बारिश से मां पूर्णागिरी धाम में श्रदालुओं को दुश्वारी हुई। अधिकांश श्रद्धालुओं ने बारिश के बावजूद धर्म यात्रा जारी रखी। पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मौसम की खराबी के बावजूद बीत 24 घंटे में करीब 20 हजार भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। बारिश से बचने के लिए देरों श्रद्धालु धर्मशालाओं में रुकते-रुकते आगे बढ़ते रहे।



वहीं लगातार बारिश का असर पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की सड़क पर भी पड़ा। कई स्थानों में जल भराव की नौबत आई। सबसे ज्यादा दुश्वरी भैरव मंदिर के पास कृष्णपुरी क्षेत्र में रही। धर्मशाला स्वामी पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी का कहना है कि दिन भर हुई बारिश से इस स्थान की हालत तालाबनुमा हो गई। जिससे यहां से आवाजही करने में श्रदालुओं को खासी दुश्वारी का सामना करना पड़ा।



© 2026. All Rights Reserved.