Tuesday Nov 3, 2026

पोथ से कोटकेंद्री-सेलागाड़ रोड में निर्माण की ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने उठाई आवाज, DM को दिया ज्ञापन

देवभूमि टुडे/पंडित राजू तिवारी

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। विख्यात मां पूर्णागिरि धाम के नजदीक के गांव पोथ से कोटकेंद्री सेलागाड़  पूर्णागिरी मोटर मार्ग के निर्माण की कालीगूंठ (पूर्णागिरी धाम) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी ने मांग की है। इसे लेकर आज 3 नवंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। कहा कि इस रोड के बनने से न केवल लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकने में भी मदद मिलेगी।

 

DM को ज्ञापन देते ग्राम प्रधान, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं अन्य लोग।

 

 

प्रधान तिवारी ने कहा कि वर्तमान में पूर्णागिरी धाम आने वाले ( 30 लाख से अधिक सालाना) श्रद्धालुओं की आवाजाही का अकेला रूट टनकपुर ककरालीगेट ठुलीगाड़ है, मगर इस रोड के बनने से धाम के लिए वैकल्पिक मार्ग भी बन सकेगा। यह रिंग रोड गांवों को रोड कनेक्टिविटी की सुविधा देने के साथ पर्यटन एवं रिवर्स पलायन में भी मददगार होगी। सैलानियों को नए पर्यटन स्थल (श्यामलाताल, सूखीढांग, कोट केंद्री, सिद्धमणि आदि) से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

प्रधान पंकज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 3 दिसंबर 2024 को की गई घोषणा की DPR बनने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। लिहाजा जल्द से जल्द रोड का काम शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र को बहुआयामी लाभ मिल सके। ज्ञापन में ज्येष्ठ उप प्रमुख भुवन पांडेय, सुरेश तिवारी, कैलाश चंद्र, ललित सिंह, मदन सिंह, माधव सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी:

रोड की सर्वे का काम पूरा करा लिया गया है। समरेखन स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। संयुक्त सर्वे प्रस्तावित है। जल्द से जल्द सभी प्रक्रिया पूरी होने एवं मंजूरी मिलने पर इस सड़क का काम शुरू करा दिया जाएगा।

हितेश कांडपाल,

अधिशासी अभियंता,

लोनिवि, चंपावत।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.