Wednesday Oct 7, 2026

चंपावत बार एसोसिएशन ने जिला जजी में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनाने की मांग को बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता भी दिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। चंपावत बार संघ ने चंपावत जिला जजी में  अधिवक्ताओं के लिए 25 आधुनिक चैंबर बनाए जाने की मांग की है। इसे लेकर संघ के अध्यक्ष भास्कर मुरारी के नेतृत्व में 4 अक्टूबर को बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दे जिला जजी में आधुनिक चैंबरों का निर्माण करने की मांग की। संद ने मुख्यमंत्री को बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता भी दिया।

बार संघ अध्यक्ष भास्कर मुरारी।

अधिवकाओं का कहना था कि चंपाव जिला जजी में अधिवक्ता वादकारियों के लिए बनाए गए लिटीगेंट सेड में बैठकर काम करने को मजबूर हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सरकार ने अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबरों का निर्माण किया है, लेकिन चंपावत में अभी तक चैंबर नहीं बन पाए हैं। बैठने के लिए उचित स्थान नहीं होने से अधिवक्ताओं को कामकाज निपटाने में दिक्कत होती है। ज्ञापन में कहा गया है कि वादकारी कक्ष में अधिवक्ताओं के बैठने से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से आने वाले वादकारियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह और सुविधा नहीं मिल पा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव गुणानंद थ्वाल, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, उप सचिव मनीषा उप्रेती, जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी, त्रिभुवन सजवान आदि शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.