कैबिनेट मंत्री एवं नियमितीकरण उप समिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल को उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ ने आज 24 फरवरी को बनबसा NHPC गेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री एवं नियमितीकरण उप समिति के अध्यक्ष सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिवहन निगम में संविदा विशेष श्रेणी चालक परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा नियमितीकरण की जो प्रक्रिया चलाई जा रही है, उसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को शामिल किया जाए। मंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट उप समिति को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परिवहन मजदूर संघ ने कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रावत का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपचंद शाह, क्षेत्र संगठन मंत्री कुणाल राठौर, शाखा मंत्री रवि कुमार, संगठन मंत्री मनीष कुमार, गौरव गुप्ता आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.