चंपावत जिले के पाटी में क्षेत्र के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। पाटी की स्वास्थ्य सेवा में सुधार को लेकर आवाज उठ रही है। यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) मांग को लेकर लोगों ने आज 7 अक्टूबर को पाटी अस्पताल के सम्मुख प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मेहता के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में CM को ज्ञापन भेजा गया।
प्रदर्शनकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। धरने में शामिल लोगों ने कहा कि पाटी क्षेत्र में बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और उच्चीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। प्रदर्शनकारियों ने उच्चीकरण की मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है।


धरना प्रदर्शन करने वालों में घनश्याम पचौली, सुरेश चंद्र गहतोड़ी, प्रकाश मेहता, भगवान सिंह, हेम चंद्र गहतोड़ी, मोहित बिष्ट, नीरज मेहता, रोहित मेहता, प्रियांशु मेहता, गौरव बिष्ट, दीपक गहतोड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


क्या कहते हैं अधिकारी:
पाटी के पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाने के पूर्व में भी कई प्रस्ताव भेजे गए थे, लेकिन मानक पूरा नहीं होने से प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुए। अलबत्ता अब स्वास्थ्य का लाभ लेने वाले लोगों की संख्या 80 हजार पार हो रही है। लिहाजा पीएसची को उच्चीकृत कर फिर से सीएचसी बनाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
डॉ. देवेश चौहान,
मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत।

© 2026. All Rights Reserved.