Wednesday Nov 18, 2026

EPS-95 से जुड़े पेंशनर्स ने पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ाने की मांग को लेकर DM के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत। EPS-95 से जुड़े पेंशनर्स ने पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ाने की मांग की है। इसे लेकर संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने DM के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।

पेंशनर्स संगठन के नेता सत्य प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में पेंशन कर्मी संगठन ने कहा कि EPS-95 के अंतर्गत वर्तमान में न्यूनतम पेंशन ₹ 1 हजार है। इस राशि को बढ़ाकर 7500 रुपये किया जाए। इसके अलावा महंगाई भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों पर भी जोर दिया गया है। आज 17 नवंबर को दिए ज्ञापन में सत्य प्रकाश गोस्वामी, किशन लाल, महेश शर्मा, गंगा सिंह के हस्ताक्षर हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.