Wednesday Apr 22, 2026

चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता के नेतृत्व में लोहाघाट के 5 मेडिकल स्टोरों का औषधि नियंत्रण विभाग ने किया औचक निरीक्षण

देवभूमि टुडे

चंपावत। औषधि नियंत्रण विभाग के औचक मुआयने में लोहाघाट क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोरों में खामियां पाई गई। टीम ने दवाओं के 4 सैंपल भी लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 

मेडिकल स्टोर का मुआयना करती ड्रग निरीक्षक हर्षिता।

औषधि निरीक्षक हर्षिता के नेतृत्व में प्रेमनगर, हथरंगिया तिराहा और मीना बाजार स्थित कुल 5 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक, क्रय-विक्रय अभिलेख, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और बैकअप रिकॉर्डिंग की जांच सहित कई चीजों का परीक्षण किया गया। जांच में दो मेडिकल स्टोर्स में दवाओं का रिकॉर्ड और सीसीटीवी कैमरों की बैकअप संबंधित खामियां सामने आईं। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठान के स्वामियों को नोटिस देते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए है। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए दवाओं के चार नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.