Wednesday Aug 5, 2026

दीपक कुमार चंपावत गैस वितरण केंद्र के नए प्रबंधक

5 अप्रैल के बाद से खाली था चंपावत क प्रबंधक का पद

देवभूमि टुडे

चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम के चंपावत गैस वितरण केंद्र को पूर्णकालिक प्रबंधक मिल गया है। करीब दो माह से यह पद खाली था। चंपावत गैस वितरण केंद्र के नए प्रबंधक के रूप में दीपक कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है।

 

प्रबंधक दीपक कुमार।

चंपावत गैस वितरण केंद्र में 5 अप्रैल बाद से प्रबंधक का पद खाली था। 5 अप्रैल को प्रबंधक दयाल सिंह रावत का निधन हो गया था। तबसे करीब दो माह तक यहां की अतिरिक्त जिम्मेदारी लोहाघाट के प्रबंधक उमेश सिंह संभाल रहे थे। अलबत्ता अब चंपावत में पूर्णकालिक प्रबंधक मिल गए हैं। गदरपुर से स्थानांतरित दीपक कुमार चंपावत गैस वितरण केंद्र के नए प्रबंधक बनाए गए हैं। उन्होंने चार्ज ले लिया है। नवागत प्रबंधक ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट में गैस बांटी जा रही है। साथ ही प्लांट से दो वाहन मिलने की स्थिति में चंपावत गैस केंद्र से वितरण किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.