Sunday May 3, 2026

देवीधुरा के वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह को बागेश्वर भेजा गया, स्थानांतरित अधिकार को विदाई भी दी

देवीधुरा रेंज कार्यालय में विदाई समारोह में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। दीप चंद्र जोशी देवीधुरा के नए वन क्षेत्राधिकारी होंगे। वे अब तक इसी पद पर बागेश्वर में तैनात थे। वहीं देवीधुरा के वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह को बागेश्वर भेजा गया है। आज 2 मई को स्थानांतरित वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह को विदाई दी गई। 

नवागत वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी।

रेंज कार्यालय में हुए विदाई समारोह कर्मचारियों ने रेंजर श्याम सिंह के कार्यकाल और सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। नवागत वन क्षेत्राधिकारी दीप चंद्र जोशी ने दावाग्नि से बचाव, वन संरक्षण और विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में वन दरोगा लक्ष्मण सिंह नयाल, पवन सिंह मेहरा, हर्षवर्धन गड़िया, कुबेर आर्या, महिपाल सिंह, दीपा, कविता आदि मौजूद थे।

विदाई समारोह।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.