नागनाथ मंदिर से बालेश्वर मंदिर के बीच निकाली गई प्रतीकात्मक शोभायात्रा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन आयोजित होने वाला फूलडोल मेला आज 6 सितंबर को लगातार हुई बारिश से प्रभावित रहा। कारोबर पर बेशक असर पड़ा लेकिन बारिश के बावजूद लोगों की आस्था कम नही हुई।
फूलडोल मेले में नागनाथ महादेव मंदिर से बालेश्वर महादेव मंदिर तक भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई। मेला समिति के अध्यक्ष भगवतशरण राय के अनुसार बीते तीन दिनों से डोले को सजाने के साथ ही सभी तैयारियां पूरी की गई थी, लेकिन अंतिम समय में भारी बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके परंपरा के अनुसार डोला निकाला गया।
© 2026. All Rights Reserved.