Wednesday Jul 8, 2026

ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर हनुमानचट्टी के पास मलबा आने से आवाजाही बंद

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी धाम को जाने वाला मार्ग मलबा आने से बंद है। हनुमानचट्टी के पास आए मलबे से ये नौबत आई है। इस वजह से देवी धाम में श्रद्धालुओं के आने-जाने में अड़चन आ रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग रोड को खोलने के प्रयास कर रहा है।

 

पूर्णागिरी के पुजारी और कारोबारी पंडित राजू तिवारी ने बताया कि ठुलीगाड़-भैरव मंदिर सड़क पर आज 8 जुलाई शाम करीब साढ़े 3 बजे हनुमानचट्टी के पास मलबा गिर गया। इस कारण मार्ग पर वाहनों का आवागमन रूक गया है। पूर्णागिरी देवी दर्शन जाने वाले और दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को दुश्वारी आ रही है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत का कहना है कि रोड को खोलने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई है। रोड को जल्द सुचारू कर दिया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.