Friday Jul 10, 2026

चंपावत जिले में मौसम के मद्देनजर इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद

जिले ने पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 07.50 मिलीमीटर बारिश चंपावत में

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-जौलजीबी सड़क (निर्माणाधीन) मलबा आने से बंद है। इसके अलावा 2 अन्य ग्रामीण सड़कें भी बंद है। रोड के बंद होने से आवागमन पर असर पड़ा है। बीती रात और आज 10 जुलाई की सुबह चंपावत जिले के सभी हिस्सों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 23 मिलीमीटर बारिश मैदानी क्षेत्र टनकपुर में हुई। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे अधिक 7.50 मिलीमीटर बारिश चंपावत में हुई।

 

जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सभी राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं, लेकिन 4 अन्य सड़कें बंद हैं। सीमांत रोड टनकपुर-जौलजीबी के अलावा धौन रोड-बड़ोली,  टाकखंदक-करौली और रीठा- ढोलीगांव रोड मलबा आने से बंद है। इन सभी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है।

वहीं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक (कक्षा 1 से 12 तक) के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र लगातार दूसरे दिन आज 10 जुलाई को बंद रखने के आदेश कल ही जारी कर दिए गए थे।

चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में बारिश का आकड़ा: (10 जुलाई सुबह 8 बजे तक)

चंपावत:  07.50 मिलीमीटर

लोहाघाट: 05.00 मिलीमीटर

पाटी      :03.00 मिलीमीटर

टनकपुर: 23.00 मिलीमीटर

बनबसा: 19.00 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.