Wednesday Aug 5, 2026

वाहनों की आवाजाही प्रभावित

पहाड़ में लगातार बारिश से पारा लुढ़का

चंपावत में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में शनिवार रात से लगातार बारिश है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश चंपावत में हुई। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ का पारा 4 डिग्री लुढ़क  गया है। चंपावत का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग अमोड़ी के पास आंशिक रूप से बंद है। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक मलबे और कीचड़ से अमोड़ी के पास (किलोमीटर 98) छोटे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। रोड को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

 

चंपावत जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश का आकड़ा (8 बजे तक):

चंपावत:50 मिलीमीटर

लोहाघाट:10 मिलीमीटर

पाटी:15 मिलीमीटर

टनकपुर:28 मिलीमीटर

बनबसा:26.04 मिलीमीटर




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.