मृतक सीमांत क्षेत्र के लोडियालसेरा गांव का रहने वाला था
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में शारदा नदी घाट के पास एक ग्रामीण शव बरामद हुआ है। मृतक सीमांत लोडियालसेरा गांव का रहने वाला बताया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर के नायकगोठ के फायर स्टेशन के पास शारदा नदी घाट के किनारे से 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त प्रकाश राम पुत्र महेंद्र पाल निवासी लोडियालसेरा चूका के रूप में हुई है। बताया गया कि शव नदी में बह कर आया था। टनकपुर में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
© 2026. All Rights Reserved.