Wednesday May 20, 2026

गढ़ीगेठ के गुदमी गांव की धाना देवी का शन गुदमी नई बस्ती के पास शारदा नहर से बरामद हुआ

पांच दिनों में गढ़ीगोठ क्षेत्र में शारदा नहर में डूबने की यह दूसरी घटना

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। गुदमी ग्रामसभा की घर से लापता एक वृद्ध महिला की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई। महिला का शव खटीमा स्थित लोहियाहेड स्थित शारदा नहर में उतराता मिला। खटीमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

बीती रात से महिला घर से लापता थी। खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। गुदमी के ग्राम प्रधान भरत प्रसाद ने बताया कि गढ़ीगेठ के गुदमी गांव निवासी धाना देवी (80) पत्नी स्वर्गीय भगवान सिंह 17 मई की शाम से घर से लापता थीं। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गुदमी नई बस्ती के पास शारदा नहर किनारे महिला की चप्पलें मिलने से परिजन उनके नहर में डूबने की आशंका जता रहे थे। 17 मई को महिला का शव लोहियाहेड में नहर में उतराता मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। धाना देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं।  बीते पांच दिनों में गढ़ीगोठ क्षेत्र में शारदा नहर में डूबने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 14 मई को एक महिला का शव लोहियाहेड स्थित नहर में उतराता मिला था।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.