Saturday Sep 19, 2026

पंचेश्वर क्षेत्र की घटना, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में सरयू और काली नदी के संगम पर एक व्यक्ति का शव उतराता मिला है। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक आज 22 मई को पंचेश्वर क्षेत्र में सरयू और काली नदी के संगम पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने

शव को पानी से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया। शव को शिनाख्त के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव करीब 40 वर्षीय पुरुष का है, जो कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में शव ऊपरी इलाके से नदी में बहकर पंचेश्वर पहुंचने का अंदेशा है। शिनाख्त के लिए पुलिस ने पंपलेट जारी करने के साथ इंटरनेट माध्यम से तस्वीरें प्रसारित की गई हैं। पड़ोसी जिलों (पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा) की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस मीसिंग रिपोर्ट की भी जांच कर रही है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.