Saturday Sep 19, 2026

सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ही हो सकेगी पूजा-अर्चना

पूर्णागिरि मंदिर समिति का निर्णय

22 जून से 9 अक्टूबर तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरि धाम में कल 22 जून से रात में देवी दर्शन नहीं हो सकेंगे। ये निर्णय पूर्णागिरि मंदिर समिति ने लिया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि 22 जून से देवी दर्शन सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ही होंगे। यह व्यवस्था शारदीय नवरात्र शुरू होने से एक दिन पूर्व तक लागू रहेगी।

पूर्णागिरी देवी एवं समिति अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी।

 

मां पूर्णागिरी धाम के 27 फरवरी से 15 जून तक सरकारी मेले में दिन और रात चौबीसों घंटे देवी दर्शन की सुविधा थी। सरकारी मेला संपन्न होने के एक सप्ताह बाद यानी 21 जून तक श्रद्धालुओं के लिए पथ प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई थीं। कल 22 जून से ये तमाम व्यवस्थाएं हटा ली जाएंगी। साथ ही मानसून अवधि शुरू होने से टनकपुर-भैरव मंदिर सड़क पर कई जगह नालों के उफान में आने का खतरा रहता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि 22 जून से शारदीय नवरात्र से एक दिन पूर्व 9 अक्टूबर तक देवी दर्शन रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नही होंगे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.