चंपावत जिले में पहली बार गठित हुआ क्षेत्रीय परामर्शदात्री संगठन
6 निर्वाचित सदस्यों सहित 10 सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में पहली बार वन पंचायत क्षेत्रीय परामर्शदात्री संगठन का गठन हुआ है। सरपंच संगठन के अध्यक्ष रहे दान सिंह कठायत वन पंचायत क्षेत्रीय परामर्शदात्री संगठन चंपावत ब्लॉॅक के पहले अध्यक्ष चुने गए। वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील सभागार में सरपंचों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव किया।

ये चुनाव वन पंचायत नियमावली 2005/2022 के नियम 52 के अंतर्गत किया गया है। वैसे वन पंचायत नियमावली 2005 के बनने के 21 साल बाद चंपावत में पहली बार इस परामर्शदात्री संगठन का गठन हुआ है। 6 सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। साथ ही 4 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। चंपावत के तहसीलदार बीएम आर्य व चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डिप्टी रेंजर चतुर सिंह मेहता, राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ, छत्र सिंह बोहरा की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चंपावत तहसील की तरह ही जिले की चार (टनकपुर, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी) अन्य तहसीलों में भी इस संगठन का गठन किया जाएगा।
वन पंचायत क्षेत्रीय परामर्शदात्री संगठन के ये हैं सदस्य:
निर्वाचित सदस्य:महेश चंद्र, डिगर देव, बची राम, जगत सिंह, भुवन सिंह और विनोद सिंह।
मनोनीत सदस्य:ईश्वरी देवी, राजेंद्र प्रसाद, नरेश सिंह और तान सिंह।
© 2026. All Rights Reserved.