Tuesday May 12, 2026

मानसिक रूप से अस्वस्थ चंपावत के विजय प्रहरी के इलाज की पुख्ता व्यवस्था के CMO को दिए निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम में उठी समस्या के बाद सोमवार शाम बीमार के घर पहुंच DM मनीष कुमार ने जाना हालचाल

देवभूमि टुडे

चंपावत। मानसिक रूप से अस्वस्थ चंपावत नगर क्षेत्र के व्यक्ति के इलाज की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। ये निर्देश आज 11 मई को DM मनीष कुमार ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति का घर जाकर हालचाल जानने के बाद CMO को दिए। कहा कि MRI सहित अन्य जरूरी चिकित्सीय जांचें जिला स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर कराई जाएं। और अगर जरूरत हो, तो जिले के बाहर बेहतर उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मानसिक रूप से अस्वस्थ विजय प्रहरी का हालचाल जानते DM मनीष कुमार।

दरसल आज सोमवार को साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में चंपावत के बालेश्वर वार्ड की बबीता प्रहरी ने अपने पति विजय प्रहरी की मानसिक स्थिति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का आग्रह किया था। इस पर सोमवार देर शाम DM मनीष कुमार ने स्वयं उनके घर पहुंच हालचाल जाना। मौके पर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान को बुलाकर आर्थिक और शासकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस दौरान DM ने बबीता प्रहरी से परिवार की आर्थिक स्थिति एवं अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। कमजोर माली हालत के मद्देनजर DM ने संबंधित अधिकारियों को परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सभी संभव सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.