मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की DM मनीष कुमार ने समीक्षा की
देवभूमि टुडे
चंपावत। DM मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए गए। कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करने एवं प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं।


कहा कि जिन योजनाओं में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाएं। साथ ही सभी विभागीय अधिकारी नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित एवं प्रगति पर चल रहे कार्यों की स्थिति का विस्तृत आंकलन किया गया।
DM ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं जनहित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। ऐसे में इन कार्यों की प्रगति में तेजी लाना प्रत्येक संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है। कहा कि जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनका हस्तांतरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए तथा जो घोषणाएं जनपद स्तर पर अपूर्ण हैं, उनमें शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए उन्हें पूर्ण कराया जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर जाकर गुणवत्ता की नियमित जांच भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में CDO डॉ. जी.एस. खाती, DSTO दीप्तिकीर्ति तिवारी, DDO दिनेश डिगारी, DPRO महेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
© 2026. All Rights Reserved.