Wednesday Nov 4, 2026

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान का किया मुआयना

यूथ फाउंडेशन 100 से अधिक युवाओं को देगा अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण

देवभूमि टुडे

चंपावत। यूथ फाउंडेशन इसी माह से 100 से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती का चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में प्रशिक्षण देगी। इसके मद्देनजर DM मनीष कुमार ने आज 1 नवंबर की रात मैदान का मुआयना कर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने युवाओं के नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण के संचालन तथा इसके लिए आवश्यक सुविधाओं एवं सहयोग की जानकारी ली।

DM मनीष कुमार ने प्रशिक्षण के लिए सहयोग देने और सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के नगर पालिका के EO भारत त्रिपाठी को निर्देश दिए। भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अभ्यास के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके और प्रशिक्षण गतिविधियों का सुचारू संचालन हो सके।

व्यवस्थाओं की जानकारी लेते DM मनीष कुमार।

प्रशिक्षण में सहयोग का पालिका ने कल लिया था निर्णय:

चंपावत। चंपावत नगरपालिका ने कल 31 अक्टूबर को नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में युवाओं को विभिन्न वर्दीधारी सेवाओं में भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाने में यूथ फाउंडेशन का सहयोग करने का निर्णय लिया था। कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल द्वारा 2014-15 में स्थापित यह यूथ फाउंडेशन युवाओं को सेना, अर्ध सुरक्षा बल, पुलिस सहित विभिन्न वर्दीधारी सेवाओं में भर्ती होने के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण देगा। साथ ही लिखित परीक्षा के भी टिप्स देगा।  प्रशिक्षण के लिए बरातघर, दीन दयाल उपाध्याय पार्क और गोरलचौड़ मैदान को चयनित किया गया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.