गुणवत्ता के साथ तेजी से काम करने के DM मनीष कुमार ने निर्देश दिए
13 से 15 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक स्वाला क्षेत्र में यातायात पर है प्रतिबंध
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला क्षेत्र में चल रहे चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्यों की प्रगति का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज 14 अप्रैल की रात को जायजा लिया। 13 से 15 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक स्वाला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंध के दौरान कार्यों को अधिकतम बढ़ाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान DM ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को रात में यातायात बंद रहने की अवधि का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए। DM ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कार्य को अप्रैल के अंत तक पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र (हिल साइड) में बैंच कटिंग एवं निर्माण तथा डाउन साइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे सड़क की मजबूती के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
निर्माण कार्यों को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से कराने हेतु DM मनीष कुमार ने 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक स्वाला क्षेत्र में यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में सिर्फ आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस को ही आवागमन की अनुमति प्रदान की गई है। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.