जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पालिका द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट निस्तारण स्थल एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में DM मनीष कुमार ने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) निस्तारण स्थल एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का आज 11 नई को स्थलीय निरीक्षण किया।



उन्होंने पालिका क्षेत्र में वर्षों से एकत्रित लेगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए प्रस्तावित ट्रॉमेल मशीन के शीघ्र संचालन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को मशीन के संचालन की सभी तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। DM ने निस्तारण स्थल की भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयुक्तता का आकलन करने के लिए साइट का हाइड्रोलॉजिस्ट एवं जियोलॉजिस्ट से सर्वे कराने को कहा। केंद्र में वर्तमान में संचालित सूखे कूड़े के पृथकीकरण कार्यों की जानकारी लेते हुए कूड़ा संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण प्रक्रिया का अवलोकन किया। DM ने दैनिक स्तर पर अपशिष्ट संग्रहण एवं निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं सभी कर्मचारियों को ग्लव्स, मास्क, बूट सहित आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र में संचालित अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली, दैनिक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था एवं संसाधन पुनर्चक्रण संबंधी कार्यों की DM को जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ADM कृष्णनाथ गोस्वामी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.