Wednesday Apr 8, 2026

जिलाधिकारी ने पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। DM मनीष कुमार ने पूर्णागिरी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। DM ने मेले का स्थलीय निरीक्षण कर मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वास्थ, सफाई, पेयजल, बिजली, आपूर्ति, यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने कहा कि मेले में व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर समिति के स्वयंसेवक निरंतर सहयोग कर रहे हैं।

बैठक में जानकारी लेते DM मनीष कुमार।

DM ने जिला पंचायत को मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पर्याप्त शौचालयों की उपलब्धता करने और नियमित कूड़ा निस्तारण करने के निर्देश दिए। DM ने कहा कि मेला क्षेत्र में चिकित्सा टीमों की सतत तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवाएं हर समय उपलब्ध रहे। साथ ही पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्णागिरि (कालीगूंठ) के ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, CDO डॉ. जीएस खाती, SDM अनुराग आर्य, मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी, CO वंदना वर्मा आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.