Friday Apr 10, 2026

उत्कृष्ट कार्यशैली और संस्कृति संरक्षण के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। होली रंग महोत्सव समिति ने DM मनीष कुमार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि DM की कार्यशैली, जन समस्याओं के त्वरित समाधान के अलावा संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान के लिए उनका सम्मान किया गया है। लोहाघाट में 26 फरवरी से 2 दिनी होली रंग महोत्सव हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की थी।

 

सम्मान समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि DM की कुशल प्रशासनिक शैली और समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण लोहाघाट के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और होली रंग महोत्सव जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रशासन के सहयोग की भी सराहना की। DM मनीष कुमार ने सम्मान स्वीकार करते हुए आयोजकों और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। सम्मान करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एडवोकेट नवीन मुरारी, प्रहलाद सिंह मेहता, गोविंद सिंह बोहरा, डीडी पांडेय आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.