DM मनीष कुमार ने EVM, VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी DM मनीष कुमार ने आज 5 फरवरी को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय भवन में स्थापित EVM एवं VVPAT (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल)
वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने वेयरहाउस में रखी EVM एवं VVPAT की सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने CCTV कैमरों, अग्निशमन उपकरणों व अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण कर उनके सुचारू संचालन की पुष्टि की।

DM ने कहा कि EVM और VVPAT जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण चुनावी उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए नियमित अंतराल पर निरीक्षण किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की चूक के खतरें न रहे।
इस दौरान ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी के अलावा भाजपा प्रतिनिधि सभासद रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, कांग्रेस प्रतिनिधि तुषार वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.