Sunday Feb 8, 2026

DM मनीष कुमार ने ट्रेजरी का आकस्मिक निरीक्षण कर खामियों को दूर के निर्देश दिए

सभी देयकों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर करने की दी हिदायत

देवभूमि टुडे

चंपावत। DM मनीष कुमार ने बिल पास करने में बेवजह देरी पर नाराजगी जताई। कोषागार कार्यालय के औचक मुआयने के दौरान उन्होंने सभी देयकों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पत्र आवाजाही  (LETTER-IN-OUT) रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुरानी एवं अनुपयोगी सामग्रियों को नियमानुसार शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। गार्ड रूम में गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। 

 

ट्रेजरी का मुआयना करते DM मनीष कुमार।

DM ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई को और बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। DM मनीष कुमार ने कार्यालय की समग्र व्यवस्थाओं, अभिलेख रखरखाव और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजिका का परीक्षण करते हुए कार्मिकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही से काम करने की नसीहत दी। निरीक्षण के दौरान कोषाधिकारी मयंक सक्सेना सहित ट्रेजरी के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.