रविवार की छुट्टी के बावजूद चंपावत जिले के 3 केंद्रों में आज वितरित हुए 604 सिलिंडर
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में रविवार के बावजूद आज 29 मार्च को गैस सिलिंडरों का वितरण हुआ। चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर में गैस सिलिंडर बांटे गए। वहीं रविवार के चलते सितारगंज प्लांट बंद होने से कल 30 मार्च को जिले के 2 केंद्रों में सिलिंडर वितरण को लेकर संशय है।
चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने बताया कि आज रविवार को रोस्टर के मुताबिक ढकना बडोला,चक्कू और अंबेडकर कॉलोनी में सिलिंडर बांटे गए। लोहाघाट के प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को कलीगांव और डेसली में सिलिंडर वितरित हुए। जिले के मैदानी क्षेत्र में भी गैस सिलिंडर बांटे गए। प्रबंधक गोविंद आर्य ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र मे देवीपुरा और मंझगांव में 170 सिलिंडर वितरित हुए। प्लांट में रविवार का अवकाश होने से कल 30 मार्च को लोहाघाट और चंपावत में गैस सिलिंडर वितरित नहीं हो सकेंगे।
29 मार्च को केंद्रों में हुआ वितरण:
चंपावत: 216
लोहाघाट:218
टनकपुर: 170
30 मार्च को इन स्थानों पर होगा वितरण (रोस्टर के मुताबिक):
चंपावत: खर्ककार्की, जूप और पुलिस लाइन क्षेत्र।
लोहाघाट: चौमेल।
© 2026. All Rights Reserved.