Sunday Mar 22, 2026

ONLINE BOOKING के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलिंडर

BOOKING के लिए 3 नंबर जारी किए

BOOKING में परेशानी होने पर स्थानीय गैस एजेंसी से संपर्क करें उपभोक्ता

DSO प्रियंका भट्ट ने जारी की अपील

देवभूमि टुडे

चंपावत। LPG सिलिंडर के उपभोक्ताओं को सिलिंडर निर्धारित स्थान से लेना होगा, न कि गैस वितरण केंद्र से। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने सार्वजनिक अपील जारी कर ये  जानकारी दी है। कहा गया है कि जिले में LPG गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारू है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है।

DSO ने कहा कि ONLINE BOOKING में उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी होने पर BOOKING में मदद के लिए गैस वितरण केंद्र संपर्क करें। सिलिंडर का वितरण केवल ONLINE BOOKING/DAC/OTP जनरेशन के बाद निर्धारित वितरण बिंदुओं पर ही किया जाएगा।

DSO प्रियंका भट्ट।

ONLINE BOOKING NUMBER:

व्हाट्सएप नंबर: 7588888824

मिस्ड कॉल नंबर: 8454955555

आईवीआरएस नंबर: 7718955555

इसके अलावा उपभोक्ता INDIAN OIL ONE MOBILE APP के माध्यम से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.