चंपावत जिले के सभी चारों गैस सर्विस का सिलिंडर आपूर्ति का रोस्टर जारी हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में गैस सिलिंडर कल 23 मार्च से रोस्टर से वितरित होंगे। इसे लेकर ADM केएन गोस्वामी ने रोस्टर जारी किया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत लोहाघाट, देवीधुरा, बनबसा, टनकपुर एवं चम्पावत गैस सर्विस के माध्यम से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार गैस सिलिंडरों का वितरण किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
ADM ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस गोदामों में भीड़ न लगाएं और निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें। गैस वितरण वाहनों द्वारा तय स्थानों पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

चंपावत जिले का ये है रोस्टर:
टनकपुर क्षेत्र में वितरण (साप्ताहिक रोस्टर):
सोमवार–नायकगोठ, बोरागोठ, वार्ड 5 व वार्ड 6
मंगलवार–कार्की फार्म, आमबाग, छीनीगोठ, वार्ड 9, वार्ड 10
बुधवार-मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप, वार्ड 4, 7
गुरुवार-ककरालीगेट, थ्वालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ, वार्ड 2, 3
शुक्रवार– विष्णुपुरी कॉलोनी, वार्ड 11
शनिवार–ज्ञानखेड़ा, विचई, वार्ड 1, वार्ड 8
रविवार–सूखीढांग, पूर्णागिरी।
बनबसा क्षेत्र का वितरण कार्यक्रम:
सोमवार – फागपुर
मंगलवार – चंदनी
बुधवार – भजनपुर, मेन मार्केट, एनएचपीसी
गुरुवार – कैनाल पुल, चंद फार्म
शुक्रवार – चुना भट्टा, देशी फार्म, बमनपुरी
शनिवार – पचपकरिया, चंद फार्म
रविवार – गडीगोठ, मझगांव, देवीपुरा।
लोहाघाट गैस वितरण केंद्र:
23 मार्च- हथरंगिया, जीजीआईसी व ट्रेजरी क्षेत्र
24 मार्च- ढेरनाथ
25 मार्च-पिथौरागढ़ रोड व डाक बंगला रोड
26 मार्च-पोखरखाल
27 मार्च-ठाड़ाढूंगा व वोट हाउस
28 मार्च-पुल्ला
29 मार्च-कलीगांव व डेसली
30 मार्च -चौमेल
31 मार्च-फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई, लोहावती वार्ड
1 अप्रैल–पाटी क्षेत्र
देवीधुरा गैस सर्विस का वितरण कार्यक्रम:
23 मार्च – कानीकोट
24 मार्च – मुलाकोट
25 मार्च – बासबावड़ी
26 मार्च – चौड़ाकोट, सिमलाखेत
चंपावत गैस वितरण केंद्र:
23 मार्च: कनलगांव, सिमल्टा, फूंगर, चौकी, बरदोली और ज्याड़ा।
24 मार्च: दियूरी, अमोड़ी, बेलखेत, सूखीढांग, श्यामलाताल और धौन।
25 मार्च: नागनाथ वार्ड, बालेश्वर वार्ड और ब्लॉक।
26 मार्च: गौरलचौड़ वार्ड (आरएफसी गोदाम)।
27 मार्च: नरियालगांव, नरसिंह डांडा और सल्ली।
28 मार्च: ढकना बडोला, चक्कू और आंबेडकर कलोनी।
30 मार्च: खर्ककार्की, जूप और पुलिस लाइन।
इन नंबरों से बुकिंग कराएं उपभोक्ता:
व्हाट्सएप नंबर: 7588888824
मिस्ड कॉल नंबर: 8454955555
आईवीआरएस नंबर: 7718955555
इसके अलावा उपभोक्ता INDIAN OIL MOBILE APP के माध्यम से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं।
© 2026. All Rights Reserved.