RTO चालान का मैसेज भेज ठग ने किया फोन हैक
BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पांडेय के बैंक खाते से निकली रकम
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मौजूदा सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। ठगों ने उनके मोबाइल फोन को हैक कर उनके बैंक खाते से 1.70 लाख रुपये उड़ा लिए। उन्होंने साइबर सेल में मामले की शिकायत की गई है।

एडवोकेट पांडेय ने बताया कि साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से दिवाली के दौरान 1.70 लाख रुपये उड़ा लिए। ये राशि 13 नवंबर तक निकली। इसकी भनक शंकर दत्त पांडेय को तब लगी, जब TRUECALLER से मैसेज आया। उन्होंने इसकी जानकारी साइबर सेल को दी। पांंडेय ने बताया कि उनके मोबाइल फोन में टनकपुर के किसी मोबाइल नंबर से RTO चालान का मैसेज आया। उन्होंने इस मैसेज को खोला। जिसके बाद उनका फोन बंद होने के साथ हैक हो गया। और कई दिनों तक अनेकों बार में ये राशि निकल गई।
© 2026. All Rights Reserved.