ढकना बडोला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में महिला दौड़ में ढकना की किरन भंडारी, अंंजू बडोला, मंजू नरियाल पहले तीन स्थान पर
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के ढकना बडोला गांव में हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न खेल एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विजेताओं को दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सांमत और अंबादत्त फुलारा ने पुरस्कृत किया।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एंजिल्स एकेडमी चंपावत के हर्षित सिंह महरा पहले, एबीसी अल्मामैटर के चिराग पांडेय दूसरे तथा सनसाइन पब्लिक स्कूल के दीपक तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर सिप्टी की सोनी बिष्ट, राप्रावि ढकना की प्रियांशी बडोला और इसी स्कूल की माही भंडारी पहले तीन स्थान में रहीं। 200 मीटर जूनियर वर्ग में सनसाइन स्कूल के आरूष सिंह, माउंट कार्मल स्कूल के आयुष सिंह बोहरा व उदयन इंटरनेशनल स्कूल के अनुज सिंह चौधरी, बालिका वर्ग में विवेकानंद विद्यामंदिर की सुहानी भंडारी, इसी विद्यालय की कंचन गहतोड़ी, होलीफेथ स्कूल की स्नेहा नरियाल पहले तीन स्थानों में रहे।





1500 मीटर सीनियर वर्ग में जीआइसी चंपावत के शंकर नाथ, इसी विद्यालय के विपिन बिष्ट, एंजेल्स एकेडमी के सौरभ बिष्ट, बालिका वर्ग में जीआईसी की अनीषा चौधरी, विद्यामंदिर की प्रेमा पांडेय, जीआईसी की करिश्मा महर पहले तीन स्थानों पर रहे। 3000 मीटर ओपन वर्ग में चौकी के हरीश सामंत, हिंगला देवी के रमेश चंद्र, ढकना बडोला के आयुष नरियाल, बालिकाओं में चौकी की पूजा भंडारी, सोबन सिंह जीना विवि परिसर की विनीता शर्मा व ढकना बडोला की पुष्पा कठायत क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
महिला दौड़ में ढकना की किरन भंडारी, अंंजु बडोला, मंजु नरियाल पहले तीन स्थानों पर रहीं। हिंदी सुलेख प्राथमिक में एबीवी अल्मामैटर स्कूल के श्रेयश शर्मा, एमबीएस विद्यामंदिर के रिहान महर, होलीफेथ की तृषा अधिकारी, जूनियर वर्ग में होलीफेथ की दिव्यांशी रौतेला, मॉर्डन इंटर कालेज की दिया आर्या, राउमावि फूंगर की दीक्षा भंडारी, अंग्रेजी सुलेख प्राथमिक में माउंट कार्मल की दीक्षा, मल्लिकार्जुन के रिषभ जोशी, एबीसी अल्मामैटर की दिवा बिनवाल, जूनियर में होलीफेथ की कृतिका पांडेय, इसी विद्यालय की जीविका बिनवाल और सनसाइन स्कूल के हर्षित बोहरा पहले तीन स्थानों पर रहे। महोत्सव के आयोजन में नशा हटाओ जीवन बचाओ के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य का विशेष योगदान रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मनमोहा:
चंपावत। महोत्सव में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। खटीमा की श्रीवनखंडी सांस्कृतिक सेवा समिति, चमोली की सुहानी नेगी, देवीधुरा की अंजलि राणा और मुनस्यारी की दीक्षा तोमन्याल ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी एवं शिक्षक सामश्रवा आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जानकी बडोला, बीडीसी सदस्य पवन भंडारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह भंडारी, डॉ. एमपी जोशी, कमल शर्मा, लक्ष्मी मेहता, अनीता खेतारी, निकिता भंडारी, भुवन चंद्र पांडेय, कैप्टन दीवान सिंह खेतारी, अंकित भंडारी, प्रधानाध्यापिका रेखा जोशी, पूर्व बीडीसी पूरन सिंह बडोला, शांति जोशी, लोकमणि पंत, रमेश चंद्र पुनेठा, चंद्रप्रकाश पुनेठा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.