Wednesday Apr 22, 2026

बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट्स रहीं मोनिका

लोहाघाट पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय समारोह में हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आरंभ का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाट्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने इस प्रयास को छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को मंच देने वाला बताया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में DM मनीष कुमार ने शिरकत की। पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

 

बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट्स: मोनिका।

नृत्य प्रतियोगिता: गायत्री पांडेय - प्रथम स्थान। 

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता: मनीषा कालाकोटी। 

पोस्टर प्रतियोगिता: संजना बिष्ट। 

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सुनील कुमार, रोहित राय, रोबिन मेहता, राहुल ढेक, प्रकाश राय, चंद्रशेखर बगोली, गिरीश कुमार, जितेंद्र राय, कुशाग्र वर्मा, अनुज गहतोड़ी, विवेक पुजारी, ऋतिक ढेक आदि मौजूद थे। संचालन मुकेश कुमार एवं हिमांशु चंद ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक सचिव अग्रिमा पुनेठा, शिखर वर्मा, पंकज जोशी, नीलम चंद, हिमांशु चंद रजवार, राहुल सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार, नमन गड़कोटी, हिमानी गहतोड़ी, योगेश कुमार के अलावा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रेखा जोशी, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. सोनाली कार्तिक, डॉ. वंदन चंद, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. सीमा नेगी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.