Wednesday Sep 30, 2026

चंपावत के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभी पदों पर बुरी तरह हारी

भानु तड़ागी ने सागर मौनी को 536 वोटों से हराया

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत एसएसजे (सोबन सिंह जीना) विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) की करारी हार हुई है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु तड़ागी ने ABVP के सागर मौनी को बुरी तरह शिकस्त दी। कैंपस के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि कुल पड़े 984 वोटों में से निर्दलीय भानु तड़ागी को 754 को वोट मिले। जबकि पराजित प्रत्याशी सागर मौनी को महज 218 मत मिले। एबीवीपी प्रत्याशी को 536 वोटों से करारी शिकस्त मिली। अन्य पदों पर भी निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बंधा। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। इससे पूर्व आज 29 सितंबर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। बाद में वोटों की गिनती के बाद नतीजों की घोषणा की गई। DSW (अधिष्ठाता छात्र कल्याण ) डॉ. भवान सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रोक्टर डॉ. रविशंकर जोशी, डॉ. हनुमंत ओली, डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. कविता खत्री, डॉ. विनोद सार्की, डॉ. नूतन, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. नेहा सामंत सहित अन्य सहायक प्रोफेसरों ने सहयोग किया।

भानु तड़ागी।

ये पदाधिकारी हुए निर्वाचित:

अध्यक्ष: भानु तड़ागी (754) ने सागर मौनी (218) को हराया।

उपाध्यक्ष: निकेश भट्ट (707)  ने मोहित कुमार (223) को शिकस्त दी।

उपाध्यक्ष छात्रा: हर्षिता भट्ट (668)  ने रिद्धि सुदन (264) को पराजित किया।

कोषाध्यक्ष: प्रीति (605) ने आंकित गोस्वामी (316) को हराया।

सचिव: ललित मोहन जोशी।

संयुक्त सचिव: शिवानी गिरी।

सांस्कृतिक सचिव: सुनीता भट्ट।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: देवेंद्र सिंह नेगी।

कला संकाय: कविता थ्वाल।

वाणिज्य संकाय: अमित कुमार।

विज्ञान संकाय: कोई नामांकन नहीं।

जश्न मनाते छात्र।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.