किमतोली राजकीय इंटर कॉलेज के PTA अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने DM को दिया ज्ञापन
DM मनीष कुमार ने लोनिवि को कारवाई केनिर्देश दिए
देवभूमि टुडे
चंपावत/किमतोली। लोहाघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली के लिए जाने वाले संकरे और ढलान वाले मार्ग पर सुरक्षा बैरियर लगाने की PTA (अभिभावक-शिक्षक संघ) ने मांग की है। इसे लेकर PTA अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक माधो सिंह अधिकारी ने 13 मई को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

कहा कि विद्यालय मार्ग पर काफी समय से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। बरसात और फिसलन के दौरान विद्यार्थियों के गिरने और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा रहता है। इस संबंध में प्रशासन को पत्र भेजकर करीब 250 मीटर लंबे मार्ग पर क्रशबैरियर लगाने की मांग की गई है। DM मनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान के लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन को निर्देश दिए हैं।

© 2026. All Rights Reserved.