Friday Jul 17, 2026

दुबचौड़ा हरेला महोत्सव में निकली सांस्कृतिक झांकियां

देवभूमि टुडे

चंपावत/दुबचौड़ा। हरेला पर्व पर आज 16 जुलाई को चंपावत सहित कई जगह मेला लगा। चंपावत मोटर स्टेशन में लगे हरेला मेले में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। बाहर से आए कारोबारियों ने दुकानें लगाई। भारी भीड़ और अच्छे मौसम के चलते जमकर खरीदारी हुई।

इधर दुबचौड़ा (लधौली) क्षेत्र में हनुमान मंदिर परिसर में हरेला पर्व पर 'दुबचौड़ा हरेला महोत्सव/मेला लगा। हरियाली, कृषि और मानसून के आगमन के प्रतीक इस पर्व में बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने सांस्कृतिक झांकियां निकालते हैं। पारंपरिक तरीके से प्रकृति का आभार जताया। दुबचौड़ा हरेला मेले के मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री मुकेश सिंह महराना की अध्यक्षता में शुरू मेले में भारी संख्या में भीड़ उमड़ कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

दुबचौड़ा महोत्सव।

ब्रहम देवता की डोला यात्रा निकली:

चंपावत/दिगालीचौड़। दिगालीचौड़ के बिंडातिवारी गांव से ब्रहम देवता की निकली डोला यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। ब्रह्म देवता मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। हरेला पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। ब्रहम देवता का आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद बिंडातिवारी खल से पारंपरिक रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।

क्षेत्र की जनता ढोल-दमाऊ की गूंज एवं जयकारों के साथ रथ के साथ जमानीगढ़ (रथ रखने का खेत) पहुंची। वहां से देवडांगर बोरा जाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद दो किमी की कठिन चढ़ाई पार कर रथ यात्रा ब्रहम मंदिर पहुंची। रथ में भगवती स्वरूप देवडागर विद्याधर तिवारी

विराजमान थे। उन्होंने अक्षत, चंवर एवं गाय की पूंछ से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों का गायन कर पूरे आयोजन को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। मंदिर परिसर में हुए मेले में दूरदराज़ से आए व्यापारियों ने विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाईं। दिल्ली से आऐ प्रवासी प्रेम तिवारी और दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेंद्र सिंह बिष्ट का विशेष रूप से सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट, हरि सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह भंडारी, सुरेश तिवारी, फते सिंह भंडारी, टीकाराम तिवारी, कैलाश तिवारी, नवीन तिवारी, मुकेश तिवारी, सतीश उप्रेती, नितिन, पंकज, दीपू, मनोज, पीयूष, अमित, सूरज भंडारी मौजूद थे।

दिगालीचौड़ में डोला निकालते श्रद्धालु।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.